प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाया जायेगा 1 मार्च से 8 मार्च तक | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाया जायेगा 1 मार्च से 8 मार्च तक | New India Times

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में इस साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है जो 1 मार्च से 8 मार्च तक मनाया जायेगा जिसके दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित सेशन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, महिला जागरूकता अभियान तथा प्रेरणा दायक कहानिया प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस दौरान प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के सहयोग से महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01 मार्च 2025 को आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य खासकर बच्चों और महिलाओं को छेड़ छाड़ और अच्छे बुरे स्पर्श तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक करने और सशक्त बनाने के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने सामाजिक उत्तरदायित्व और वंचित समुदायों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को व्यक्त किया गया इस कड़ी में, महिलाओं को प्रेरित करने के लिए एक सशक्त वीडियो, अपराजेय भी बनाया गया। वीडियो के माध्यम से संदेश ‘‘उन्हानें कहा कि हम नहीं करसकते हम उतनी मजबूत, साहसी या निडर नहीं है लेकिन सच तो यह कि हम है और आप भी है’’ दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 03 मार्च को महिलाओं तथा बच्चों के लिये हाइजीन किट्स, टूथपेस्ट, टूथव्रस, साबुन आदि का वितरण स्लम एरिया में किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें अपनी साफ-सफाई से जागरूक करना था।

प्रेस्टीज प्रबंधान एवं शोध संस्थान, ग्वालियर इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण पर एक अभियान की शुरूआत की गई जिसमें महिलायें प्रतिभाग कर सकती है जिसमें महिलायें अपनी प्रेरणादायक कहानियां भेज सकती है यह कहानियां 1000 शब्दों में या शाॅर्ट वीडियों (2 या 3 मिनट) के रूप में भेज सकती है। इस अभियान में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा और चुनी हुई तीन प्रेरणादायक कहानियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेग। सभी महिलायें दिये गये क्यू आर के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकती है एवं क्यू.आर. कोड के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकती है और अपनी प्रेरणा दायक कहानियां भेज सकती है। इस अभियान में हिस्सा लेने की अन्तिम तारीख 7 मार्च 2025 है। अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नं. 9820757466 पर सम्पर्क कर सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version