राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

सैय्यद फैज़ानुद्दीन,पुसद-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Timesअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इजराइल की राजधानी के रूप में यरुशलम को मान्यता देने की निंदा करते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा पुसद की ओर से डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले को जलाकर पुसद के एसडीओ के मार्फत सरकार को ज्ञापन सौंपा।​​राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Timesराष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने ज्ञापन में कहा है कि फिलिस्तीन एक मुस्लिम राष्ट्र है और किबला ए अव्वल (बैतूलमुक़द्दस) मुस्लिम लोगों का धार्मिक स्थान है। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच इस स्थान को लेकर एक विशेष रुचि जुडी है। इजरायल सरकार फिलिस्तीनियों के जायज इलाकों पर कब्जा और वहां के नागरिकों के साथ अमानवीय यातना (जुल्म) कर रही है। बंधक बनाकर अमानवीय कृत्यों में आतंक का निर्माण रही है।​राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Timesअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में स्वीकार है। वास्तविक रूप से ऐसे राजनीतिक कार्य में हस्तक्षेप करना और किसी भी समाज की भावनाओं को दुखाने का हक किसी को भी नहीं है। उनके इस बयान से सारी दुनियां के पूरे मुस्लिम और धर्मनिरपेक्ष लोगों को मन से चोट लगी है। ऐसा ज्ञापन में लिखा गया है। यह ज्ञापन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और यूएस दूतावास नई दिल्ली में राजदूत को भी भेजा गया है।​राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के विदर्भ प्रभारी अड. सैय्यद रहमत अली ने अपने भाषण में, डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणियों के खिलाफ अपने गुस्से में भावनाओं को व्यक्त किया। ​राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंक कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times इस मौके पर गणपतराव गव्हाटे (अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद), ज्ञानदीप कांबले (जिल्हा सचिव भिम शक्ति संघटना), सैय्यद सिद्दिकुद्दीन, डॉ. सैय्यद अब्दुल वहीद, शेख नदीम, सदाकत अली, हफीज़ अताउल्लाह, मौलवी निसार, आदि मौजूद थे। रैली में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी बडी तादाद में भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version