शासकीय उर्दू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हरीरपुरा बुरहानपुर की छात्रा को प्रदेश सरकार की योजना में मिली स्कूटी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय उर्दू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हरीरपुरा बुरहानपुर की छात्रा को प्रदेश सरकार की योजना में मिली स्कूटी | New India Times

शासकीय उर्दू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हरीरपुरा, बुरहानपुर की छात्रा यासमीन बानो द्वारा बारहवीं कक्षा में 88.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त करने के के परिणामस्वरूप उक्त बालिका यासमीन मानव को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई। छात्रा यासमीन बानो और उनके पिता अब्दुल सत्तार स्कूटी लेकर स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नफीसा जलाल अंसारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यासमीन बानो को शुभकामनाएं और दुआएं दी।

वहीं शाला के शिक्षकगण और अशैक्षणिक स्टाफ में सैयद मसूद अली, शाहीन अंसारी, इबादत उल्लाह अंसारी उर्फ जावेद राणा, मनाल अख्तर अंसारी, मोहम्मद आसिफ शरार आसिफी, नूरुस्सबा मैडम, यमीन सिद्दीकी आदि ने भी छात्रा यासमीन को शुभकामनाएं और बधाई दी तथा अपनी खुशी व्यक्त की। यासमीन बानो के पिता अब्दुल सत्तार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

By nit

Exit mobile version