भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने किया मतदान, खांडसा गांव के बूथ पर मतदान करने परिवार सहित पहुंचे | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने किया मतदान, खांडसा गांव के बूथ पर मतदान करने परिवार सहित पहुंचे | New India Times

नगर निगम मेयर और वार्ड नंबर 9 के लिए चुनाव में भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने वोट डालकर पंचायती लोकतंत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान वे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपने परिवार के साथ एकलव्य ग्राम खांडसा के बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और गांव के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद भी लिया। उन्हें देखकर युवाओं में काफी उत्साह था। उन्होंने युवाओं का हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया।

इस दौरान भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने कहा कि नगर निगम का यह चुनाव देश के लोकतंत्र की नींव है। जिसमें अक्सर लोग मतदान करने नहीं पहुंचते हैं। जबकि लोगों को बढ़-चढ़ कर पंचायत स्तर के चुनावों में भाग लेना चाहिए। पंचायत के चुनाव ही लोकतंत्र का असली महापर्व है। उन्होंने बताया कि नगर निगम मेयर और वार्ड नंबर 9 से पार्षद के चुनाव में उन्होंने परिवार सहित पंचायती लोकतंत्र में अपने अमूल्य वोट का योगदान दिया है। इस दौरान के भारतीय सेना से रिटायर सतपाल के पिताजी प्रेम सिंह तंवर ने बीमार होने के बावजूद भी अस्पताल से आकर अपना वोट डाला। जोकि युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version