मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
सतना जिले के कोठी नगर परिषद की पदस्थ महिला सीएमओ पूजा द्विवेदी को कोठी के भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय उर्फ रोहित द्विवेदी पिता राजकुमार द्विवेदी निवासी ग्राम नदना थाना जैतवारा जिला सतना मध्यप्रदेश के द्वारा अभद्रता कर अपमानित किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विदित हो कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री द्विवेदी के ऊपर पूर्व से अपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से पुलिस थाना जैतवारा में अपराधिक रिकार्ड अपराध क्रमांक 111/22 अपराध धारा 294,323,324,506,34 ता हि और अपराध क्रमांक 198/22 अपराध धारा 294,506,34 ता हि और अपराध क्रमांक 200/24 अपराध धारा 323,(सी )296,115(2) 351(2) 3(5)बीएन एस दर्ज हैं। अभी विगत माह जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर महिलाओं-पुरुषों के साथ कर चुके हैं मारपीट मगर राजनैतिक रसूख के चलते जैतवारा थाना पुलिस अभी तक कार्यवाही नहीं कर सकी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री द्विवेदी के सामने नतमस्तक है जैतवारा पुलिस।जिसकी क्षेत्र वासियों ने कड़ी निन्दा करते हैं।
