नंदूरबार-शहादा रोड पर स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर में टक्कर, तीन की मौत व तीन घायल | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​नंदूरबार-शहादा रोड पर स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर में टक्कर, तीन की मौत व तीन घायल | New India Timesनंदूरबार शहादारोड पर स्विफ्ट कार और टैक्टर की सामने सामने भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नंदुरबार शहादा समीप पातोंडा  नंदुरबार ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि अचानक से कार में आग लगा गयी। मौके पर गांव के नागरिकों ने राहत कार्ये कर घायलों की जान बचाई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदुरबार से निकली स्विफ्ट कार (एमएच 12 एनयु 2679)  वाहन को  नंदूरबार-शहादा रोड पर स्थित पातोंडा गांव के मोड़ पर ईट से भरे स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो  महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक ने  उपचार के दौरान दम तोड दिया। इस हादसे में अन्य तीन घयाल हुए हैं। भिड़त इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया व कार की डीजल टंकी में आग लगने के कारण आग ने कार को चपेट में ले लिया जिसमें  कार चालक गंभीर रूप में झुलस गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version