निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे एकदिवसीय शिविर का आज सोमवार को आयोजन किया गया जिसमें बेहतर भविष्य का निर्माण कैसे करें देश को स्वच्छ कैसे बनाएं वातावरण को प्रदूषण से मुक्त कैसे किया जाए आदि विषयों पर महाविद्यालय के विभिन्न प्रवक्ताओं डॉ संतोष कुमार पाण्डेय, डॉ नूरुल हसन, मोहम्मद आजम द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

एक दिवसीय शिविर के स्वयंसेवकों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया, उक्त समस्त कार्यक्रम का निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
विशेष सहयोग के लिए महाविद्यालय के स्टाफ राकेश दुबे, मोहम्मद आजम, आदित्य कसेरा, डॉ लालबहादुर यादव, बृजेश गुप्ता अमित त्रिपाठी श्रीमती रंजना दुबे, डॉ प्रमोद कुमार द्विवेदी, अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, उपस्थित रहे।
