हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक अरशद अली खान IPS पुलिस-डिस्क से हुए सम्मानित | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250224-WA0056.mp4
New India Times

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी व हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अरशद अली खान IPS को कर्तव्य परायणता के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिये आज जयपुर में राजस्थान पुलिस महानिदेशक यू आर साहु ने डिस्क एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इससे पहले इस पुलिस मैदान पर आरम्भिक प्रशिक्षण में बेस्ट केडिट के तौर पर तत्तकालीन मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के हाथों स्वोर्ड आफ आनर लेकर अरशद अली सम्मानित हो चुके हैं।

सीकर जिले के बेसवा गांव के कायमखानी परिवार में जन्मे अरशद अली खान की प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान में व उच्च शिक्षा भारत की प्रमुख अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हुई है। बचपन से शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों मे प्रतिभाशाली रहे अरशद अली को पुलिस सेवा मेउ कर्तव्यनिष्ठ व इंसाफाना कार्यवाही करने वाले के अलावा वक्त की नजाकता के समझकर उचित कार्यवाही करने वाला अधिकारी के तौर पर देखा जाता है। अरशद अली खान की शरीके हय्यात जरीना बानो दुसरे टर्म से बेसवा गावं की सरपंच है।

अरशद अली खां के अलावा राजस्थान केडर में भारतीय पुलिस सेवा के शाहीन सी IPS मुस्लिम अधिकारी है। इनके अलावा फिरोज अहमद सिंधी, तारीक अनवर व हैदर अली जैदी डीआईजी पद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं मुराद अली अब्रा, लियाकत अली खान, निसार अहमद व कुवंर सरवर खां आईजीपी पद से सेवानिवृत्त हुये थे। इनके अलावा हबीब खा गौरान बीकानेर पुलिस अधीक्षक रहते राजस्थान पब्लिक सर्विसेज कमीशन RPSC के पहले सदस्य बने व फिर अध्यक्ष रहकर रिटायर हो चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version