ठेकेदार ने राजमार्ग का काम बुरा किया तो उसे बुलडोज़र के निचे फेंक दूंगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास काम चल रहे हैं। निर्माणाधीन राजमार्गों के काम की क्वालिटी में अगर कोताही की गई तो संबंधित ठेकेदार को बुलडोज़र के निचे फेंकने की चेतावनी केंद्रीय राजमार्ग, जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण एवं जहाज़ रानी मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण में देते हुए राजमार्ग ठेकेदारों को सचेत किया है।​ठेकेदार ने राजमार्ग का काम बुरा किया तो उसे बुलडोज़र के निचे फेंक दूंगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | New India Timesबुलढाणा ज़िले के विविध विकास कामों के भूमिपूजन के लिए आज 17 दिसंबर को नांदुरा शहर के कोठारी विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी प्रमुखता से शामिल थे। बुलढाणा जिले के 18 महामार्गो के नवनिर्माण के लिए शासन ने 4111 करोड़ 68 लाख रुपए तथा बलीराजा जल संजीवनी योजना के तहत जिले के 9 अपूर्ण परियोजनाओं के लिए 6061 करोड़ रुपए के कामों का डिजिटल भूमिपूजन किया। इस समय अपनी बात रखते हुए केंद्रिय राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा है कि वे ठेकेदारों से कमीशन नहीं लेते हैं इसीलिए उनकी आशा है कि ठेकेदार भी नए बनने वाले मार्गों के निर्माण में अच्छी मटेरियल का इस्तेमाल करें और काम दी गई समय सीमा में ही पूरा करें, ताकि आने वाली तीन पीढ़ियों तक मार्ग खराब ना होने पाए। यदि ठेकेदार ने काम की क्वालिटी सही नहीं रखी और काम अच्छा नहीं किया तो वे ठेकेदार को बुलडोज़र के निचे डाल देंगे। इतना ही नही श्री गडकरी ने उपस्थित जनता से ये भी कहा कि यदि नए बन रहे मार्गों में उन्हें ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार नज़र आये तो सीधे शिकायत कर सकते हैं।​ठेकेदार ने राजमार्ग का काम बुरा किया तो उसे बुलडोज़र के निचे फेंक दूंगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | New India Times

मुख्यमंत्री को दिखाए गए काले झंडे

नांदुरा में विविध विकास कामों का भूमिपूजन कर जैसे ही राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपना भाषण शुरू किया तभी जनता में बैठे हुए संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की, जिस से कुछ देर के लिए सभा स्थल पर हंगामा मच गया। तत्काल पुलिस कर्मियों ने इन आंदोलनकर्ताओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया। काले झंडे दिखाने वाले कार्यकर्ताओं की मांग थी कि किसानों को जल्द कर्ज माफी दी जाए। कपास की फसल की नुकसान भरपाई दी जाए। माँ जिजाऊ के जन्म स्थल सिंदखेड राजा के विकास प्रारूप को तत्काल निधि दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version