इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन परीक्षा व त्यौहार के संबंध में बैठक संपन्न | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250223-WA0105.mp4
New india Times

इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में मुख्य रूप से यूपी बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए छात्र छात्राओं की परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हर संभव मदद किए जाने के साथ आगे के त्यौहार महाशिवरात्रि व रमजान के बीच में ही होली त्यौहार पड़ जाने के संबंध में सभी को शांत पूर्वक मनाए जाने की अपील किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सभी त्यौहार व परीक्षा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के साथ गरीब असहाय दबे कुचले आवाम जनमानस की हर समस्या को मदद करने के साथ संगठन को भी मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम नंदन शुक्ला व जिला संरक्षण रामसूरत पांडे के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। बैठक में जलपान के बाद समापन की घोषणा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से छात्र के साथ सम्मानित जनता व राम अवतार रितेश दीनदयाल, हरिनंदन, आशुतोष शुभम सिंह निहाल जुबेर, अनुराग, जाहिर मोहम्मद शाहिद, c p सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version