रक्तकोष केंद्र में रक्त की अनुपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

रक्तकोष केंद्र में रक्त की अनुपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

दस्तक अभियान एवं रक्तकोष केंद्र में रक्त की अनुपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जिला भोज चिकित्सालय धार एवं सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र तिरला के सहयोग से दिनांक 19.02.2025 दिन बुधवार को सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र तिरला में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया था।

उक्त शिविर में आमजन कर्मचारीयों एवं लायंस क्लब एक्टिव तिरला द्वारा प्रोत्साहित व्यक्तियों द्वारा रक्त का दान किया गया। रक्तदान हेतु जिले से रक्त संग्रहण वेन एवं डॉक्टर  टीम उपलब्ध थी। उक्त शिविर मे डॉक्टर एम एम उपासनी, डॉ लक्ष्मी बाई पटेल, श्रीमती सूरज मुझालदे, कमल रावल, नवलसिंह जमरा, लायंस क्लब एक्टिव तिरला से भेरूलाल जी पाटीदार एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर मे श्री नवलसिंह जमरा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा जमरा द्वारा जोड़े से रक्तदान कर सभी आमजन से निवेदन किया कि सभी जोड़े से रक्तदान कर स्वयं को स्वस्थ्य रखे । डॉक्टर विशाल निगम, डॉक्टर शीतल चौहान् एवं कु प्रवीणा राउत, श्री सतीश पाटीदार द्वारा रक्त देकर लोगो की रक्तदान सम्बन्धी भ्रांतीय दूर की। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। जानकारी श्री लक्ष्मण शिवले द्वारा दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version