नहर का बंध कटने से सैंकडों बीघा  फसल जलमग्न, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खुर्जा एसडीएम से की शिकायत | New India Times

आतिफ खान, नोएडा (यूपी), NIT;​नहर का बंध कटने से सैंकडों बीघा  फसल जलमग्न, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खुर्जा एसडीएम से की शिकायत | New India Timesआज शनिवार दिनांक 16/ 12 /2017 को खुर्जा के ग्राम सीरियाल के रजवाहे की सुबह के समय पटरी कटने से सैकडों बीघा फसल जलमग्न हो गयी। सुबह लोंगो ने देखा तो रजवाहे में तादाद से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। खुर्जा जेवर रोड निकट थाना जहांगीरपुर वाला पुल पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो सकता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ​नहर का बंध कटने से सैंकडों बीघा  फसल जलमग्न, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खुर्जा एसडीएम से की शिकायत | New India Timesइस मौके पर सुबह ही भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्तिथि को देखते हुए तुरंत उपजिलाधिकारी खुर्जा हिमांशु गुप्ता जी को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी खुर्जा ने एक्सइन केनल विभाग को तुरन्त बताया। केनल विभाग खुर्जा की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी चलवाकर पानी को बंद करवाया।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एक्सइन व जेई केनल विभाग खुर्जा को नाले व बम्बे की सफाई पर ध्यान देने को कहा।

इस मौके पर बरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, मण्डल महासचिव डॉ योगेन्द्र अत्री, जिला संग़ठन मंत्री सोनू चौधरी जवाँ, मास्टर रवि जादौन, ग्राम अध्यक्ष सीरियाल रामवीर सिंह गौतम, मुकेश सैनी ,मीडिया प्रभारी आतिफ खान आदि उपस्तिथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version