फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​औपचारिकता निभा कर चले गए हेल्थ सेक्रेटरी, बहराइच जिला अस्पताल में मरीजों के शोषण व खराब व्यववस्था की शिकायतों को किया नजर अंदाज | New India Timesशनिवार को जिला अस्पताल का नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने एमरजेंसी ओपीडी, डेन्टल, मानसिक व महिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सीय सेवा को सुधारने की नसीहत दी, हालांकि कई गम्भीर समस्याओं पर खुद नोडल अफ़सर मौन साध गए। ​औपचारिकता निभा कर चले गए हेल्थ सेक्रेटरी, बहराइच जिला अस्पताल में मरीजों के शोषण व खराब व्यववस्था की शिकायतों को किया नजर अंदाज | New India Timesलगभग 40 लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मेदार जिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवा की दुर्दशा पर नोडल अधिकारी ने असंतोष जताते हुए कार्यवाही की बात कही, लेकिन जिला अस्पताल में प्रमुख समस्या जैसे आई सी यू वार्ड में दस के दस वेल्टीनेटर ख़राब होने व डॉक्टरों द्वारा अवैध नर्सिंगहोम का संचालन करने, वार्डो में आवारा जानवरों का प्रवेश व वार्डो में फैली दुर्गन्ध व गन्दगी, कम्बल, चद्दर व उपचार के नाम पर मरीजों का शोषण जैसी मुख्य शिकायतों पर नोडल अफसर ने कुछ खास ध्यान नही दिया। अफसरों की मौजूदगी में ही गन्दे जानवर अस्पताल परिसर में टहलते रहे। नोडल अफसर का ये दौरा महज औपचारिकता बनकर रह गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version