बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा से हरियाणा वासियों में खुशी की लहर | New India Times

फैजान खान, नई दिल्ली, NIT:

बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा से हरियाणा वासियों में खुशी की लहर | New India Times

प्रदेश में दलित समाज और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों, छुआछूत, भेदभाव और बहुजन महापुरुषों का आए दिन हो रहे अपमान के विरोध में बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा 17 फरवरी से यमुनानगर से शुरू होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर इस साइकिल यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। हरियाणा के प्रत्येक जिले से इस साइकिल यात्रा को शुरू होने से पहले भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि दलित समाज में जागृति पैदा करने के लिए यह यात्रा मील का पत्थर साबित होने का अनुमान है।

भीम सेना यमुनानगर के जिला अध्यक्ष संदीप ने बताया कि बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा पूरे हरियाणा प्रदेश में एक ऐतिहासिक सम्मान यात्रा होगी। इसे लेकर बहुजन समाज में बहुत जबरदस्त उत्साह और जोश है। बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बुर्जुगों में खुशी की लहर है। संदीप ने बताया कि भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर द्वारा पूरे हरियाणा में साइकिल यात्रा शुरू करने के लिए हमारे यमुनानगर जिले का चुनाव करना और संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जी महाराज डेरा कपालमोचन से यात्रा को शुरू करना जिले के बहुजन समाज के लिए बहुत गौरव और ऐतिहासिक निर्णय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version