पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250214-WA0106.mp4
New India Times

अटेवा पेंशन बचाओ मंच शाखा गोरखपुर के समस्त शिक्षक कर्मचारियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 43 जवानों को गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीदों को नमन कर सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवानों के हम सभी कर्जदार है और हम अपना कर्ज अर्धसैनिक बलों को उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन दिलाकर ही उतार सकते हैं।पुलवामा में शहीद हुवे जवानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अर्धसैनिक बालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित रखा गया है जो की असंवैधानिक है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250214-WA0105.mp4

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन  बहाल किया जाए क्योंकि लोकतंत्र में हठ धर्मिता ठीक नहीं है। अटेवा के जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह एवं वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है और उनके आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है।जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा कि सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें अन्यथा समस्त शिक्षक कर्मचारी विवश होकर आंदोलन को बाध्य होंगे श्रद्धांजलि सभा में सुनील कुमार दूबे राजकुमार, संतोष कुमार पाठक, ज्ञान प्रकाश सिंह, अर्जुन गुप्ता,किरन शर्मा, सीमा राय, प्रियमबदा, अवधेश कुमार, अजय कुमार भास्कर,मेवा लाल मौर्य,एवं विभिन्न विभागों के शिक्षक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version