अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन स्थापना सप्ताह समारोह 2017 के अंतर्गत आज 15 दिसंबर 2017 को जागरुकता रैली का शुभारंभ ज्वाइंट कमिशनर उद्योग श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक उपायुक्त उद्योग श्री चंद्रभान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जागरूकता रैली कमिशनरी से प्रारंभ होकर बीकेडी चौराहा ,जीवन शाह ,इलाइट से कार्यालय उपयुक्त सेवाकर विभाग पर समापन हुआ जिसमें मिडमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पी0सी0टी0आई, बाँसन ,आई0ए0सी0एम0 एवं राजकीय आईटीआई के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जागरूकता रैली के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। सप्ताह भर जागरूकता रैली ,नुकड़ नाटक ,मेबिलाइजेशन कैम्प और स्कूल कॉलेज में व्याख्यान आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को रोजगार उन्मुख कोर्स जैसे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ,अकाउंट असिस्टेंट यूजिंग टेली ,आदि की जानकारी दी गई जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी इच्छा अनुसार कोर्स चयन कर रोजगार से सीधे जुड़ सके एवं को समाज मे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सके । इस अवसर पर प्रभात सिरोठिया ,अजय पस्तोर ,एम आई एस मैनेजर आदर्श श्रीवास्तव, सुमित गोड़ ,नीरज सिंह,डेटा आपरेटर अकरम परवेज, इमरान खान ,पंकज,बलप्रीत ,शरद कुमार बाजपेयी ,पुरुषोत्तम एवं समस्त प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।
