मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट फतेहगढ़ का रहे वाला विक्रम सिंह ने 9 फरवरी को शाहजहांपुर के मोहल्ला दिलाजक अपनी ससुराल आया कुछ कहा सुनी होने पर विक्रम सिंह ने अपनी पत्नी शालू बच्चों पर चाकू व कैची से हमला कर घर में आग लगा कर हुआ फरार। शालू पत्नी विक्रम सिंह ने 9 फरवरी को थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई, कि उसके पत्नी ने बच्चियों व ससुर और मुझपर चाकू व कैची से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और आग लगा दी जिस में घर पर किराए पर रहे रही महिला पुलिस कर्मी का सामान जल गया।
अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ 10 फरवरी को आरोपी पति विक्रम सिंह को मुखबिर की सूचना पर शालीमार गार्डन मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू और कैची बरामद की। पुलिस पूछ ताछ में अभियुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी बिना बताए बच्चों को लेकर ससुराल आ गई थी, 15 दिन पहले, मैं घर आने को कहा रहा था लेकिन वह मेरे घर वापस आने को तैयार नहीं थी मैं ससुराल आया बुलाने को साथ चलने को कहा तो वो नाराज़ हो गई और गली गलौज करने लगी, इसमें मुझे गुस्सा आ गया और किचन में रखी कैची और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को भेजा जेल।
