एसडीएम आरती सिंह ने लिया संज्ञान, न्यू इंडिया टाइम्स के प्रसारण का हुआ असर, दल के साथ पहुंचे नायाब तहसीलदार, निर्माण कार्य पर लगाई रोक | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

एसडीएम आरती सिंह ने लिया संज्ञान, न्यू इंडिया टाइम्स के प्रसारण का हुआ असर, दल के साथ पहुंचे नायाब तहसीलदार, निर्माण कार्य पर लगाई रोक | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अंतर्गत उपतहसील ताला के आधीन ग्राम पंचायत परसिया के ग्राम कपुरहाई में शासकीय भूमि आराजी नंबर 39/1 रकबा 0.8090 एवं जेड 2 शासकीय पर भारी भरकम अतिक्रमण कर स्ट्रेक्चर तैयार किया जा रहा था। जिसकी शिकायत आमजनता के द्वारा नायब तहसीलदार ताला के यहां 22 नवम्बर 24 को की गई थी।

एसडीएम आरती सिंह ने लिया संज्ञान, न्यू इंडिया टाइम्स के प्रसारण का हुआ असर, दल के साथ पहुंचे नायाब तहसीलदार, निर्माण कार्य पर लगाई रोक | New India Times

जिस पर नायब तहसीलदार ताला के द्वारा हल्का पटवारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया था किन्तु हल्का पटवारी के द्वारा जांच प्रतिवेदन लम्बे समय तक न दिये जाने के कारण लोगों ने सीएम हेल्पलाइन 181पर शिकायत नंबर 30686462 पर दर्ज कराई गई फिर भी कार्यवाही न होने से प्राथमिकता के साथ न्यू इंडिया टाइम्स में प्रशारित किया गया जिसे एसडीएम अमरपाटन डॉ.आरती सिंह ने संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार ताला को आदेशित किया गया जिस पर नायब तहसीलदार ताला उमाकांत शर्मा ने दल के साथ पंहुच कर जांच प्रतिवेदन तैयार कर उक्त भूमि पर स्ट्रेक्चर निर्माण कार्य न किया जाये अतिक्रमण कारी को निर्देश दिए। आमजनता के सामने हुई नाप।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version