निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आज रविवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के मझौवा चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी ने किया। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि गरीबों का हक छीनना चाहती है मंहगाई और बेरोजगारी के सवाल पर भाजपा के लोग अयोध्या, प्रयागराज, बनारस और धर्म की बात करने लगते हैं इनको जनता की जरूरत से कोई लेना देना नहीं है। आपकी लड़ाई मंहगाई और बेरोजगारी से है डीजल, पेट्रोल, दवाई, कपड़ा, ट्रेन का किराया, बस का किराया सब बढ़ा कर गरीबों के मेहनत की कमाई को चूसा जा रहा है। पढ़े लिखे लड़कों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। बड़े लोग समझदार होते हैं वह भाजपा के बहकावे में नहीं आते है। सिर्फ पीडीए के लोगों को गुमराह कर के वोट हासिल कर लेते हैं। भाजपा देश और प्रदेश को तानाशाही की तरफ ले जाना चाहती है इनसे होशियार और सतर्क रहने के साथ साथ इन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाने की जरूरत है।

प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहां की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी ये सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को भाजपा के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत है। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसी संविधान को भाजपा की सरकार संशोधन करके कमजोर कर रही है। जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, महासचिव अब्दुल लतीफ, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सिंह राजपूत, बबलू पाठक, हैबत अली ने भी संबोधित किया। अरुण यादव, दीनानाथ मिश्रा, रामरूप यादव, परशुराम यादव, सरवन गौतम, इफ्तेखार अहमद, रक्षाराम चौधरी, कृष्णलाल यादव, लालू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
