मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुंबई महानगर पालिका (MCGM) के पूर्व नगरसेवक(पार्षद) एवं मुंबई के दिग्गज सीनियर कांग्रेस नेता शेख मोहम्मद यूसुफ पंजाबी के माया नाज़ सपूत, मुंबई के प्रसिद्ध एंडोक्राइन लार्जेस्ट डॉक्टर अल्तमश शेख के छोटे भाई मोहम्मद याकूब शेख को भारत सरकार ने नोटरी के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से मुंबई महा नगर के अधिवक्ताओं सहित इष्ट मित्रों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
अधिवक्ता मोहम्मद याकूब शेख को नोटरी नियुक्त किए जाने की उपलब्धि पर पायधूनी (मुंबई) पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी श्री देशमुख, एवं नागपाड़ा (मुंबई) पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी, शेख अकरम हज टूर, अंसारी इरशाद अहमद, अंसारी तौसीफ अहमद, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मंज़र अल्तमश आदि ने नव नियुक्त नोटरी एवं मुंबई के प्रसिद्ध अधिवक्ता मोहम्मद याकूब शेख को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मोहम्मद याकूब शेख के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है और अपनी दुआओं से नवाज़ा है।
