मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर | New India Times

मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर थाना जहांगीराबाद में एफआईआर दर्ज की गई है।
अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार ने मीडिया से बताया कि पुलिस मुख्यालय के लेखा शाखा में पदस्थ तीन पुलिस कर्मी सूबेदार (अ) नीरज कुमार, उनि (अ) हरिहर सोनी तथा सउनि (अ) हर्ष वानखेड़े को मेडिकल देयकों के आहरण में गड़बड़ी की आशंका होने पर 08 जनवरी 2025 को निलंबित किया गया था। देयकों में कपटपूर्ण भुगतान पर जांच आदेशित की गई थी। पुलिस मुख्यालय की जांच समिति के द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जांच प्रतिवेदन में तीनों के द्वारा गलत तरीके से कूट रचित प्रॉलोंग मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर अपने ही खाते में देयकों का भुगतान किया जाना पाया गया। इन तीनों के द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के लिए थाना जहांगीराबाद में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु जांच प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version