रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय झाबुआ व झाबुआ की स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। झाबुआ जिला चिकित्सालय में कैंसर रोगियों हेतु निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 24 मरीजों का परीक्षण हुआ।

जिला चिकित्सालय के मुख्यद्वार पर रंगोली द्वारा कैंसर सम्बंधी जागरूकता हेतु चित्रांकन किया गया। सीएचसी मेघनगर पर नर्सिंग छात्राओं द्वारा कैंसर जागरूकता हेतु स्वास्थ्य संवाद आयोजित किया गया। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं तथा जिला चिकित्सालय में आने वाले अन्य मरीजों को कैंसर व उनके बचाव संबंधी चर्चा की गई।
