समाजसेवी हसमुखलाल वागरेचा की स्मृति में सभी रोगों का स्वास्थ्य शिविर 16 को महावीर भवन में, दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को निःशुल्क मेडिकल जांच कैंप महावीर भवन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी हसमुखलाल वागरेचा की स्मृति में सभी रोगों का स्वास्थ्य शिविर 16 को महावीर भवन में, दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को निःशुल्क मेडिकल जांच कैंप महावीर भवन | New India Times

मेघनगर के महावीर भवन में आयोजित होने वाले शिविर की संपूर्ण तैयारीयां जोरों पर चल रही है मेघनगर एवं आसपास के क्षेत्र में पोस्टर बैनर पंपलेट कटआउट होर्डिंग लगाए जा रहे हैं एवं वितरण किये जा रहें हैं। जिसमें सामाजिक संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल, नगर एवं जिले के पत्रकार सहीत अन्य संस्थाएं भी 16 फरवरी को मेघनगर के महावीर भवन में निःशुल्क सभी बिमारियों के निदान के लिए लगने वाले शिविर का लाभ  जरूरतमंदों को पहुंचे इस के लिए सभी मेहनत से सेवा करने के लिए तैयार है और इस शिविर की तैयारियां जोरों पर चल रही है। झाबुआ जिले के मेघनगर का वागरेचा परिवार रोटरी क्लब अपना, पडवाल हॉस्पिटल एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं हेतु हमेशा तत्पर रहता है।

समाजसेवी हसमुखलाल वागरेचा की स्मृति में सभी रोगों का स्वास्थ्य शिविर 16 को महावीर भवन में, दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को निःशुल्क मेडिकल जांच कैंप महावीर भवन | New India Times

इस बार भी समाजसेवी शुभ ज्वैलर्स के संचालक समाजसेवी पंकज वागरेचा निलेश वागरेचा ने अपने दादा मिश्रीमल वागरेचा, दादी सज्जनबाई वागरेचा, बड़े पापा जयन्तिलाल वागरेचा की भावना का आत्मा साथ करते हुए माता श्री तप चक्रेश्वरी स्नेहलता देवी वागरेचा की प्रेरणा से अपने पिता संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा के प्रथम पुण्य स्मरण में अपने भाई निलेश वागरेचा, संजय वागरेचा के साथ मिलकर एवं नगर की समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर मेघनगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं निदान शिविर 16 फरवरी रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

समाजसेवी पंकज नीलेश संजय वागरेचा ने बताया की पिताजी की सेवा भावना हमें मार्गदर्शित करती है परिवारजनों के साथ मिलकर सदैव परोपकार के कार्य करते रहेंगे। हमारे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचायेगे हमें पता है महंगे इलाज के चलते परेशानी होती है। गुजरात अहमदाबाद के एपिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल जैन हार्ड स्पेशलिस्ट के नेतृत्व में 26 से अधिक डॉक्टरों की टीम अहमदाबाद से पहुंचेगी 05 डॉक्टर स्थानीय क्षेत्र के रहेंगे इन डॉक्टरों द्वारा  निःशुल्क जांच एवं दवाइयां एवं उपचार परामर्श कर निदान किया जायेगा। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर्व रोग परीक्षण एवं निदान किया जाएगा इसके लिए 12 एवं 13 फरवरी को मेडिकल जांच कैंप लगाया जाएगा।

मेघनगर महावीर भवन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का पंजीयन ऑनलाइन व ऑफलाइन हो रहा है। विशाल स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब अपना, सकल जेन श्रीसंघ मेघनगर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर,वैश्य महा सम्मेलन, डायमंड ग्रुप दी जॉइंट्स ग्रुप नगर एवं जिले के सभी पत्रकारों के सहयोग से शिविर का प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version