मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी पुरुषार्थी स्कूल प्रांगण में स्कूल के बच्चों के साथ बसंत पंचमी मनाई गई। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती की पूजा आराधना की गई। इसके बाद बच्चों के द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू कटरवार द्वारा बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे द्वारा बच्चों को परीक्षा की पूर्व तैयारी कैसे करें यह बताया गया ? इसके साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री पेन पेंसिल रबर तथा चॉकलेट एवं मिठाई भी वितरित की गई। इस आयोजन से बच्चों में उत्साह था और वे बहुत खुश थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अंजू कटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति माली, प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे, कुसुमलता तिवारी, मंदा मौरे, पूजा मौरे सहित शाला की शिक्षिका श्रीमती कल्पना पंवार एवं श्रीमति नेहा भी उपस्थित रही।
