जनसुनवाई में महिला के साथ दुर्व्यवहार, कांग्रेस ने CM पर कसा तंज | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250129-WA0121.mp4
New India Times

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में विगत दिवस मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला को वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने घसीट के बाहर निकाला, इस मामले में कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा मोहन जी अपना नाम बदलकर “कंस” रख लीजिए, मध्यप्रदेश में “लाडली बहना” के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है, उसके बाद यही नाम आपको शोभा देता है।

सिंगरौली में जन सुनवाई में आई महिला को घसीटकर बाहर निकाल दिया गया। ये जन सुनवाई और जनता दरबार जैसी नौटंकियां आपको तत्काल बंद कर देना चाहिए। क्योंकि, आपके राज में न जन की सुनवाई है, न ही सम्मान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version