रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ शासन निर्देशानुसार 11 दिसंबर से प्रारंभ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के समापन पाश्चात्य 27 जनवरी को इंदौर में राज्य स्तरीय हितलाभ वितरण कार्यक्रम एवं जिले में भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के जारी स्वीकृति अनुसार हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में नगर पालिका स्थित रेन बसेरा में मुख्य मंत्री जनकल्याण अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। शासन के इस महत्वपूर्ण जन कल्याण अभियान में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर चिह्नित योजनाओं में सर्वे किया एवं पाए गए पात्र हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेज आदि लेकर शिविर के माध्यम से लाभान्वित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिविरों में हितलाभ वितरित किए गए हैं।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदौर से प्रसारित मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी सहित, जनपद सदस्य, पंच एवं सरपंच तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
