शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिला के कैम्पियरगंज विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बादशाहपुर में कृभको द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर कार्यक्रम, पौधरोपण कार्यक्रम, पेयजल कार्यक्रम एवं स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रय का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के डॉ आर.के. द्विवेदी पशु चिकित्सक उप्र सरकार पर्यावरण विद् भुवनेश्वर पाण्डेय, दुग्ध विभाग से शिवंगी शाही, पर्यावरण विद् भुवनेश्वर पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आय के सम्बर्धन में पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, पीने के लिए शुद्ध पेयजल, प्राथमिक विद्यालय पर कृभको द्वारा आरo ओo मशीन लगाया गया ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। सफाई अभियान में कृभको के सौजन्य से ग्राम वासियों को झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कृभको प्रतिनिधि रवि प्रकाश यादव, व्यवस्थापक प्रधान प्रतिनिथि बादशाहपुर लालू यादव रहे। इस अवसर पर शुभकरन यादव, पूर्णवासी यादव, बाबूलाल यादव, दशरथ पासवान, छेदी यादव, सिद्धू प्रसाद, शंकर, मजीद खान, अथिलेश यादव, सुधीर यादव, विनय यादव, अजीत यादव, मुकेश यादव, सुजीत यादव, श्रीमती यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
