अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिमों का सबसे बड़ा समागम आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। 26, 27 और 28 नवंबर को भोपाल में मुस्लिमों का यह सम्मलेन होगा।

सन 1947 में 14 लोगों द्वारा भोपाल की मस्जिद शकूर खां से शुरू हुआ इज्तेमा आज अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। इस इज्तिमा में लाखों  लोगों की शिरकत इस बात की गवाह है की लोग दीनी मालूमात हासिल करना चाहते हैं और इस इल्म को आगे और लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, शायद यही वजह है की 14 लोगों के समागम का सिलसिला बढ़ते बढ़ते मस्जिद शकूर खां से होता हुआ ईंटखेड़ी में होने जा रहे 2016 के इज़्तिमा में 15 लाख के करीब लोगों के पहुँचने की संभावना है।

इज्तिमा आयोजकों की ओर से इसके लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गयीं हैं। समागम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है साथ ही आयोजन समिति की ओर से इज्तिमा स्थल के चारों ओर खानपान के स्टालों के लिए दुकानदारों को जगह आवंटित की जा चुकी हैं। दुकानदार बताते हैं कि इज़्तिमा में शिरकत करने वालों को बहुत कम कीमत पर खाना उपलब्ध कराएँगे।

  इज़्तिमा के मौके पर भोपाल के आलावा आसपास के शहरों से लोग अपनी ओर से बसें, कारें, जीपों सहित अन्य वाहन यातायात के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं,  जिसके द्वारा इज्तिमागाह तक लोग आसानी से पहुँच सकें। 

हर साल की तरह इस साल भी कई देशों से जमातें आकर इस इज्तिमे में शिरकत करेंगी। एयरपोर्ट, बस स्टैण्ड, और रेल्वे स्टेशन से इज्तिमागाह तक आयोजन समिति के वालेंटियर ही यातायात का संचालन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version