पांढुर्णा ग्राम सिराठा‌ में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पांढुर्णा महाकाल इलेवन रही विजयी, उज्ज्वल सिंह चौहान ने किया इनाम वितरण | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा ग्राम सिराठा‌ में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पांढुर्णा महाकाल इलेवन रही विजयी, उज्ज्वल सिंह चौहान ने किया इनाम वितरण | New India Times

एच एम एकता टीम सिराठा को पराजित कर महाकाल इलेवन पांढुर्णा विजय श्री प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। आठ ओवर के मैच में एच एम एकता टीम सिराठा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 139 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल इलेवन पांढुर्णा ने सात ओवर तीन बाल में 140 रन बनाकर जीत का खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि उज्वल सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, नामदेव कड़वे, पार्षद दुर्गेश उईके, संदीप जैस्वाल, गंगाधर कड़वे, हेमराज देशमुख, जगदीश कड़वे, महेश कड़वे ने विजेता टीम और उप‌विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पुरूस्कार राशि भेट की। टूर्नामेंट के इस आयोजन में, समिति के सदस्य दिलीप जैस्वाल, भोजराज डोंगरे, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version