संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

प्रदेश (संयुक्त) महामंत्री माननीय प्रभात कछवाहा (चंकी भैया) का अमानगंज में अल्प प्रवास हुआ जिसमें समस्त सफाई कर्मचारियों द्वारा धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान नगर अमानगंज के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही अमानगंज सफाई कार्यकारी मजदूर संघ कर्मचारी नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि और महिला अध्यक्ष बेटी बाई भी मौजूद रही।

इसके साथ ही वरिष्ठ सफाई कर्मचारी काशीराम बाल्मिक और महिला शक्ति आशा देवी सफाई मजदूर संघ उपाध्यक्ष महामंत्री मंजू देवी, मजदूर तहसील संगठन मंत्री रमेश वाल्मीकि और साथ में पन्ना जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सिगोते उपस्थित रहे। इस प्रवास के दौरान प्रदेश मजदूर संघ महामंत्री ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकित सोनी नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष से मुलाकात की साथ ही श्रीमती सारिका खटीक से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और उनके हित अधिकार निराकरण जैसे अन्य विषयों में बात की। इस दौरान अमानगंज के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
