झाँसी नगर में 'उम्मीद रोशनी समाज सेवी संस्था' द्वारा ग़रीबों में बांटे गये कंबल | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; ​

झाँसी नगर में “उम्मीद रोशनी समाज सेवी संस्था” एनजीओ के माध्यम से ग़रीबों में कंबल वितरित किए गए, जिसमें पुलिस विभाग  ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर झाँसी शहर कोतवाल भी मौजूद रहे साथ ही SHO नवाबाद दीपक मिश्रा, कोतवाल अजय पाल,  DIG ऑफिस में तैनात जितेंद्र यादव इत्यादि पुलिस डिपार्टमेन्ट के लोगों ने भी तनमन से कार्य किया, जिसकी सरहाना झाँसी का ग़रीब व्यक्ति करता नजर आ रहा है।​झाँसी नगर में 'उम्मीद रोशनी समाज सेवी संस्था' द्वारा ग़रीबों में बांटे गये कंबल | New India Times वही उम्मीद रोशनी की समाज सेवी संस्था के योगेश तिवारी, जितेंद्र कुशवाहा, नीरज, राहुल, सुमेर सभेत समस्त सदस्य उपस्थित रहे। शहर में खंडेराव गेट कोतवाली मिनर्वा झरना गेट आदि स्थानों पर ग़रीब बेसहारा लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गये। कंबल को पा कर बेसहारों के सर्दी में मुरझाए चेहरों पर ख़ुशी की लहर देखने को मिली। उन बेसहारों ने लाखों दुआएं उम्मीद रौशनी समाज सेवी संस्था की दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version