अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील महावन में संपूर्ण समाधान दिवस/ तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता से किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज महावन तहसील में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व समृद्ध व्यवहार होना चाहिए।
इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी मांट अभिनव जे जैन ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज मांट तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 10 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे ने अवगत कराया कि तहसील गोवर्धन में 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी छाता श्वेता ने बताया कि छाता तहसील में 12 शिकायतें प्राप्त हुई तथा उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
महावन तहसील दिवस में जिलाधिकारी चन्द प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, तहसीलदार सुशील गुप्ता सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

