मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तरतम में जनसुनवाई की नई पहल | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तरतम में जनसुनवाई की नई पहल | New India Times

भोपाल पुलिस उपयुक्त जोन 2 का अनोखा नवाचार, सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए रखा गया ऐसा शिविर जिसमें बनायी गई विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों की ज्यूरी, अधिवक्ता- एसडीएम- विधिक सहायता के प्रतिनिधि- जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रहे ज्यूरी के सदस्य। 100 से अधिक सीएम हेल्पलाइन फरियादी को सुना गया और संतुष्टिपूर्ण ‎निराकरण करने का किया गया प्रयास। एमपी नगर क्षेत्र में रखा गया शिविर। पुलिस द्वारा निराकरण करने हेतु जुटाया गया विभिन्न विभाग के सदस्यों को। जोन २ के समस्त  थानों की लगभग 40 सीएम हेल्पलाइन संतुस्थीपूर्ण बंद।

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तरतम में जनसुनवाई की नई पहल | New India Times

‎जोन 2, नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 18 जनवरी 2025 को सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान एवं निराकरण  करना था। शिविर में पुलिस अधिकारी, विधि विभाग व अन्य शासकीय विभागों के अधिकारीयों के साथ  सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। ‎इस दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान सुनिश्चित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और अपने मुद्दों को साझा किया।

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तरतम में जनसुनवाई की नई पहल | New India Times

‎जोन 2 के पुलिस उपायुक्त ने कहा, फरियादी द्वारा सीएम हेल्पलाइन इस आशा के साथ लगाई जाती है कि उनकी समस्या का  निराकरण हो सके। हमारी भी  कोशिश रहती है कि हर फरियादी को न्याय मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। किंतु कई बार फरियादी की शिकायत पुलिस संबधी न होकर अन्य विभागों से संबंधित होती है इस कारण फरियादी की समस्या के समाधान में अधिक समय लग जाता है।

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तरतम में जनसुनवाई की नई पहल | New India Times

‎इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सहयोग दिया और जनता को जागरूक किया। इस शिविर ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version