बनवारी मेटकर बने राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जल्द करेंगे अपनी कार्यकारिणी का विस्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बनवारी मेटकर बने राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जल्द करेंगे अपनी कार्यकारिणी का विस्तार | New India Times

पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला प्रदेश स्तरीय संगठन राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा की शनिवार को बैठक शनवारा स्थित मीडिया हॉउस मे संपन्न हुई। पूर्व ज़िला अध्यक्ष कलीम खान की अनुशंसा पर महानियंत्रक केसी यादव और प्रदेश अध्यक्ष गुरु दत्ता व प्रदेश प्रभारी और महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला की सहमति से ज़िला अध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार बनवारी मेटकर को नियुक्त किया गया है। इस के उपरांत सभी ने बनवारी मेटकर का पुष्पमाला से स्वागत कर उन्हे बधाई प्रेषित की। बनवारी मेटकर ने सभी का आभार माना और कहा कि वह जल्द अपनी ज़िला कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

आगे कहा की राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के नेतृत्व मे पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे और संगठन को नये आयाम देंगे। प्रदेश प्रभारी और महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने नव नियुक्त अध्यक्ष बनवारी मेटकर बधाई दी और कहा पूर्व जिला अध्यक्ष कलीम खान को जल्द ही  प्रदेश कार्यकारिणी मे उच्च स्थान देंगे। इस अवसर पर पत्रकार नौशाद नूर, प्रवीण वाने, सादिक अख्तर, रफ़ीक़ अंसारी, कन्हैया पाटिल, रईस शेख, फैसल समरोज़,सोहैल खान, राहिल हुसैन, फैज़ान अंसारी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version