रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में आयोजित मोटी आई और पदोन्नत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जिलास्तरीय संवाद सह सम्मान कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ:- कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा माँदल की थाप एवं पुष्प से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इसके उपरान्त उपस्थित लाडली लक्ष्मी का कन्या पूजन कर उन्हे भेंट दी गयी। कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत बनी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मोटी आई के शुभारंभ का विमोचन किया गया।

अनुभव साझा:- राणापुर से आयी मिनी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदोन्नत राधिका बिलवाल ने अपने मिनी कार्यकर्ता के रूप में कार्यकाल के अनुभव सांझा करे एवं पदोन्नत किये जाने पर आभार व्यक्त किया।

इसी तरह वार्ड नंबर 13 से आयी शब्बो और रजला की भावना बारिया ने मोटी आई के रूप में गतिविधियो के बारे में विस्तार से बताया। संचालन जिम्मी निर्मल ने किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, सहायक संचालक अजय चौहान, श्रीमती वर्षा चौहान, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मोटी आई बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
