शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

करमा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम मोकरसीम में असहाय ज़रूरतमंदों को सर्द भरी हवा में राबर्ट्सगंज सांसद छोटे लाल खरवार ने मुख्यअतिथि के रूप मे कंबल वितरण किया
जानकारी के अनुसार विकास खण्ड करमा के ग्राम मोकरसीम में शुक्रवार को कड़ाके के सर्द भरी हवाओं व शीतलहर मे गरीब असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी इस अवसर पर मुख्यअतिथि सांसद छोटे लाल खरवार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह कंबल वितरण कार्यक्रम पुनीत का कार्य है इससे ज़रूरतमंदों की जरूरत कुछ हद तक उनको ठंड से राहत दिलाएगी मैं मंच के माध्यम से सुबास यादव जी का आभार प्रकट करता हूं की आप के द्वारा ऐसा पुनीत कार्यक्रम रखा गया है और लोगों को कंबल मेरे द्वारा दिलवाया गया।

इसी क्रम मे विशिष्टअतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष समाज वादी पार्टी राम निहोर यादव ने कहा की यह कंबल वितरण कार्यक्रम इस सर्द भरी हवा में माघ कुम्भ मेला का पुण्य प्रदान करने वाला जैसा फल है। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सम्बोधन करते हुए कहा की यह सबसे पुण्य प्रदान करने वाला फल है ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर आये हुए सम्भ्रान्त जनों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम संयोजक सुबास यादव जिला सचिव युवजन सभा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुबास यादव ने आये हुए मुख्यअतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम करने से मेरे ह्रदय को सुकून मिलता है अवश्य इस तरह का कार्यक्रम हमेशा करता रहूंगा। इस मौके पर जिला महासचिव सईद कुरैशी विधान सभा अध्यक्ष बाबू लाल यादव और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
