रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी रोटरी क्लब अपना मेघनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज रांका के जन्मदिन के अवसर पर मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी टीम के साथ पहुंच कर प्रस्तुता माताऔ को खोपरा गोला एवं गुड़ वितरण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, पडवाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं रोटरी क्लब अपना के वरिष्ठ सदस्य डॉ किशोर नायक, रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक, रोटरी क्लब अपना की उपाध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती कुसुम सोलंकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर कीपर प्रदीप नायक, पत्रकार रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, आदी की उपस्थिति में गोला गुड मरीजों को बांटा गया। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार पंकज रांका के जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का सिलसिला सोशल मीडिया पर भी जारी रहा।
