मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह के साथ नगर क्षेत्र में लाल इमली चौराहा से पीली मस्जिद तथा घंटाघर से बहादुरगंज मशीनरी मार्केट होते हुए सदर बाजार पुरानी सब्जी मंडी तक तथा बहादुरगंज चौराहे से सदर बाजार तक भ्रमण कर शांति एवं कानूनी व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण तथा जल जीवन मिशन अन्तर्गत किए गए कार्यों का किया निरीक्षण।
जल जीवन मिशन शहरी द्वारा पाइप डालने के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन कार्य के निरीक्षण में टूटी सड़के तथा पाइप लाइन में लीकेज होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को रेस्टोरेशन कार्य सही करने तथा जहां जहां पेजल पाइप लाइन डाली गयी है उन सभी जगह पैदल भ्रमण करने के निर्देश दिए, हाउस कनेक्शन के संबंध में भी जानकारी ली।
दुकानदार द्वारा सड़कों पर आगे बढ़कर दुकान रखने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, कहा कोई भी सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करेगा। जिलाधिकारी ने लोगों से पानी सप्लाई के संबंध में जानकारी ली। मौजूद लोगों ने बताया कि नियमित पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। उन्होंने परियोजना जीएम को बुलाकर नियमित पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए, कार्य सही न करने पर जीएम के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने सीवर लाइन का भी निरीक्षण किया, खराब स्ट्रीट लाइटों को सही करने के लिए अपर नगर आयुक्त एस के सिंह के कहा, डीएम नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अस्थाई दुकानदारों के साथ बैठक कर बुधबाजार में लगनी वाली दुकानों को सदर बाजार सब्जी मंडी में स्थनान्तरण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगलीवार बुध बाजार पुरानी सब्जी मंडी की फील्ड में ही लगाई जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
