वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रेज की विलहरी बीट के गांव कोडरी व बसही जंगल से निकट खेत सकेथू निवासी संजय भार्गव के गेहू के खेत में नीलगाय का शिकार कर दिया। इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित को ग्रामीणों ने दी, इसके फौरन बाद ही विलहरी वीट के वन दरोगा माया प्रकास वर्मा किसान नेता ने सूचना दी।
वहीं मौके पर वन विभाग के बाचर रोहित सिह व बाचर सचिन वर्मा आदि मौका पर पहुंच गये। जांच पड़ताल करने के बाद क्षेत्र में बाघ की आमद होने की पुस्टि की है। इसके बाद ग्रामीणों को घटनास्थल पर जाने से मना किया है।
माया प्रकाश वर्मा वन दरोगा विलहरी वन दरोगा ने कहा कि मौके पर हमारी वन विभाग की टीम गस्त कर रही है। ग्रामीणों को जाने के लिये रोका गया है। अंजनी दीक्षित राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन ने बताया कि क्षेत्र में बराबर कई महीनों से बाघ की दहशत है कई आवारा जानवरों को बाघ मौत के घाट उतार चुका है लेकिन वन विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया नहीं है। क्षेत्र के किसान काफी भयभीत है और वह खेतों पर काम करने नहीं जा पा रहे हैं।
