सामूहिक पतंग उड़ान कार्यक्रम मंडी प्रांगण में सम्पन्न, पत्रकारों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ उड़ाई पतंग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250115-WA0082.mp4
New India Times

मेघनगर मंडी प्रांगण में सामुहिक पतंग उड़ान कार्यक्रम मकर संक्रांति की खुशियों में नगर परिषद मेघनगर ने मंडी प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में जल संरक्षण अभियान अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी ने पानी बचाव की सभी को शपथ दिलाई गई।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामुहिक पतंग उड़ाकर पतंग बाजी की गई। पतंग बाजी में पेंच लड़ा कर पतंग काटी गई।

मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, नगर परिषद अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी विनोद नायक, बीईओ दिलीप नायक, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा जिला मंत्री भुपेश भानपुरीया, पत्रकार राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, आर आई सोहन रावत, इंजीनियर विनोद भूरिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण ठाकुर, स्टोर कीपर सुनील डामोर, धर्मेन्द्र पंचाल, मेडम समीम बानो, फोटो ग्राफर मनोहर ठाकुर, आदी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों एवं उपस्थित लोगों को तिल चिक्की, रेवड़ी, मूंगफली की चक्की, बांटकर मकर संक्रांति के मिठास को बढ़ाया। पतंग बाजी में पेंच लड़ा कर मकर संक्रांति की खुशियां मनाएं गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version