शाहजहांपुर के डीएम की कार्यवाही से मचा हड़कंप | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के डीएम की कार्यवाही से मचा हड़कंप | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निम्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम टिकरी, तहसील सदर एवं ग्राम मूर्छा तहसील पुवायाँ में सरकारी जमीनों का निरीक्षण किया गया और उनके बेहतर उपयोग के निर्देश  दिए निर्देश। ग्राम मूर्छा, तहसील सदर में अवैध खनन करते हुए, 1 जे०सी०बी० और 5 डम्पर सीज़ किए गए,  स्थानीय लेखपाल को निलम्बित करने तथा उप जिलाधिकारी, पुवायाँ एवं जिला खनन अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा गया।

गन्ना किसान डिग्री कॉलेज, पुवायाँ का निरीक्षण किया गया साथ ही ग्राम हरदुआ, तहसील पुवायाँ में सरकारी भूमि का निरीक्षण करते हुए  अवैध कब्जेदारों के कब्जे हटवाये जाने के निर्देश निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत पुवाया-निगोही मार्ग के किनारे बनाए  जा रहे नाले का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं मानक की जांच के लिए, उप जिलाधिकारी, पुवायाँ, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड),  तथा अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग  की तकनीकी समिति गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version