नशे के कारोबारियों पर मैहर पुलिस का प्रहार, अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

नशे के कारोबारियों पर मैहर पुलिस का प्रहार, अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-  दिनांक 14/01/25 को कोतवाली मैहर पुलिस को शहर एवं देहात भ्रमण के दौरान  सूचना मिली कि मैहर कटनी NH 30 रोड पर धतूरा मोड़ के पास रवि केवट निवासी लालपुर अमरपाटन का हाथ में एक झोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही  करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर तत्काल धतूरा मोड पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई। जहां मुखबिर के बताए हुलिया का व्यक्ति  रवि केवट निवासी लालपुर अमरपाटन का हाथ में झोला लिए मिला। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवम उसके झोले की तलाशी ली गई तो झोले में  5 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया एवम आरोपी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

नाम पता आरोपी:- रवि केवट पिता रामफल केवट उम्र -23 वर्ष पता लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर।

जप्ती:- 5 किलो  35 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 50000।

सराहनीय भूमिका:- निरी. अनिमेष द्ववेदी, asi रंजीत सिंह, सतीश मिश्रा, प्रधान आर राघुवेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, विपिन सोधिया, आर शिवम तिवारी, हिमांशु कुमार।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version