रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह 13 जनवरी 2025 सोमवार साय: 4.00 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी ने माह दिसम्बर 2024 में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते हैं।

अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाये दी गई। इस सम्मान सह बिदाई समारोह में सर्वश्रो रमेशचंद्र हिहोर, अब्दुल सलाम खान, मंगलसिंह गणावा, धनसिंह सोलंकी, जालमसिंह सोलिया, नरसिंह गुन्डिया, भरत कुमार प्रजापति, दलसिंह बामनिया, पारसिंह अमलियार, युवराज सिंह चौहान, अरुण प्रकाश त्रिपाठी, तेवरसिंह बामनिया, हरिराम चरपोटा, मुन्नवर खान, नारायण सिंह सोलंकी, बलवीर सिंह डामर श्रीमती गुलाब चौहान, सेवंती बाई को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रितिका पाटीदार, उपसंचालक पशु चिकित्सा झाबुआ, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन झाबुआ एवं समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यालय प्रमुख, मनोहरदास चौहान, दिनेश पारगी सहायक पेंशन अधिकारी, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ के अध्यक्ष एवं, वरिष्ट नागरिक पेंशन एसोसिएशन अध्यक्ष उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
