धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक मुस्लिम समाज का भव्य सामूहिक विवाह प्रोग्राम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक मुस्लिम समाज का भव्य सामूहिक विवाह प्रोग्राम | New India Times

जोबट शरीफ की सरजमीं पर दूसरी बार अंजुमन इज्तेमाई शादी सम्मेलन का आयोजन प्रोग्राम संपन्न हुआ। अत्यन्त प्रसन्नता की बात है जोबट की सरजमीं पर दुसरी बार भव्य सामुहिक विवाह का आयोजन जोबट मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया  जिसमें जोबट नगर के एवं अलीराजपुर, खट्टाली, भाबरा, बडौदा, बुरहानपुर, खण्डवा, इन्दौर, छकतला, बडवानी, सेन्धवा, डही, बाग, डेहरी, मनावर, राजगढ, धमनोद आदि अन्य स्थानों के कुल 26 जोड़ों ने भाग लिया एवं विवाह के पवित्र बन्धन में बन्ध कर हमेशा साथ रहने का प्रण लिया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250112-WA0090.mp4
New India Times

गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े तबके से आने वाले लोगो के लिए इस महंगाई के दौर में अपने बच्चों का विवाह करना एक बोझ एवं कठिन काम है। अतः इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो को कठिनाईया दूर करना एवं उनके आर्थिक बोझ को कम करना ताकि एक गरीब मा बाप खुशी के आसुओं के साथ अपनी बेटी को बिदा कर सकें। ओर एक बेटे का बाप सम्मानपूर्वक अपने बेटे का घर बसा सकें । इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मण्डी जोबट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का पूर्ण आयोजन शहर काजी सय्यद मोहम्मद हसन (मम्मा दादाजी) की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया तथा विशेष अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर अभय अरविन्द बेडेकर की गरीमामय उपस्थित मे सम्पन्न हुआ।

अतिथियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया

जोबट विधायक सेना पटेल ने कमेटी को ₹21,000 का तोहफा दिया।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम का कार्यभार एवं मेनेजमेंट सय्यद तनवीरूल हसन दादाजी ने एवं मखमुददीन खत्री रेंजर साहब, जुनेद खत्री (किराना), रईस पठान, ने सम्भाला। इस काम को निष्पादित करने में समाज के नौ जवानों की अहम भूमिका रहीं जिसमें मुख्य भूमिका शाहरूख शब्बीर मकरानी, सलमान शहजाद मकरानी, रमीज शेख राज, शाहरूख खत्री पत्रकार, आमीर मकरानी, अज्जू कुरेशी, जावेद कुरेशी, सलमान भाई फाटा, आजाद मकरानी, फिरोज शेख, मोईनुददीन खत्री पेटाला, आसिफ जहूर मकरानी, अमजद खत्री कोहिनूर, आरिफभाई वालपुर, नासिर अजीजबाब, अनस मकरानी, शाहनवाज शानू, अयुब भाई मेकेनिक, व अन्य सभी युवकों की रही।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि यह धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतिक रहा जिसमें सभी धर्मो के गण्मान्य एवं समाज सेवी नागरिक उपस्थित रहे साथ ही इस भव्य कार्यक्रम में पूर्ण मुस्लिम समाज के भोजन का आयोजन किया गया। तथा नगर के गणमान्य नागरिकों को जो कि गैर मुस्लिम तबके से है उनका भी भोजन व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन का कुल खर्च सम्पूर्ण मुस्लिम समाज ने उठाया। इस कार्यक्रम को कवरेज देने के लिए मीडिया ने अपनी अहम भूमि उठाई एवं कार्यक्रम का हर क्षण को कवर किया। प्रशासन का अमले का सराहनीय सहयोग रहा इस कार्यक्रम का आयोजन अंजूमन इज्तेिमाई कमेटी के बेनर तले किया गया। एवं इस कार्यक्रम का सफल संचालन जनाब फिरोज सागर साहब ने किया। एवं पूरे समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version