नेशनल हाईवे 44 पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India TimesOplus_131072

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नेशनल हाईवे 44 पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार नेशनल हाईवे 44 के चितौरा, मालथोन और तीतरपानी टोल पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर, मां नर्मदा घाट बरमान जाने वाले समस्त पैदल यात्री श्रद्धालुओं को यातायात नियमों के बारे में हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा जानकारी दी गई।
यात्रीगण को हाइवे पर चलते समय विशेष सावधानी बरतने और वाहनों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि हाईवे पर सड़क पार करते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करना अनिवार्य है। इसके अलावा, मोबाइल फोन, ईयरफोन और हेडफोन के उपयोग से बचने, पैदल यात्रा करते समय आपस में मजाक-मस्ती न करने और झुंड में खड़े होकर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई, क्योंकि यह हादसों का कारण बन सकता है।

नेशनल हाईवे 44 पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज गति से वाहन न चलाएं और रात्रि के समय डिपर लाइट का प्रयोग करें। धुंध और कोहरे की स्थिति में वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव रेडियम के स्टीकर लगाए गए।
इस अवसर पर, हेलमेट पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों और सीट बेल्ट लगाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ट्रक चालकों और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और कोहरे में फॉग लाइट या पार्किंग लाइट का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख तौर से अनुज सिंह सीजीएम, डी एन तिवारी महाप्रबंधक, बीएल यादव सेफ्टी ऑफिसर, रामकुमार साहू इंसीडेंट कंट्रोल रूम ऑफिसर, कमलेश प्रजापति इंचार्ज, श्री शिवम पांडे इंचार्ज, श्री राहुल यादव इंचार्ज, सहित हाईवे पेट्रोलियम टीम और घटना नियंत्रण प्रबंधन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version