एफ एल एन मेले का आयोजन, छात्रों ने की विभिन्न खेलकूद व शैक्षिक गतिविधियां | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

एफ एल एन मेले का आयोजन, छात्रों ने की विभिन्न खेलकूद व शैक्षिक गतिविधियां | New India Times

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए प्रावधान अनुसार वर्ष 2027 तक संपूर्ण देश में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों की प्राप्ति करना है। तिरला विकास खंड के बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एफ एल एन के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु राज्य शिक्षा केंद्र निर्देशानुसार कक्षा एक व दो के छात्रों के शारीरिक विकास, बौद्धिक क्षमता, भाषा विकास एवं सामाजिक व भावनात्मक विकास और गणित की पूर्व तैयारी हेतू प्रतिवर्ष अनुसर इस वर्ष भी 11 जनवरी को तिरला ब्लॉक की समस्त प्राथमिक विद्यालयों में एफ एल एन मेलों का आयोजन किया गया।

मेले की शुरुआत छात्रों के पंजीयन के साथ की गई। इसके बाद छात्रों द्वारा विद्यालय द्वारा FLN मेला गतिविधियों हेतु लगाए गए विभिन्न स्टालों पर छात्रों ने  पहुंच कर अपनी शारीरिक, बौद्धिक  क्षमता, भाषा एवं गणितीय ज्ञान का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सीमा मिश्रा ने कहा कि यदि हम बच्चों की नींव को मजबूत करना चाहते हैं तो विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का कराया जाना चाहिए। इस हेतु इस प्रकार के मेले का आयोजन विद्यालयों में किया जा रहा हैं जिससे छात्रों में विकसित होगी। उक्त मेले का आयोजन समस्त प्राथमिक विद्यालय में किया गया तथा छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। उक्त मेले के सफल आयोजन में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में पहुंच कर  जन प्रतिनिधियों, जन शिक्षको, खंड अकादमिक समन्वयक, संकुल प्राचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं मेले का निरीक्षण किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version