पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना फरधान का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना फरधान का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

पुलिस अधीक्षक खीरी,संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला,थाना हैदराबाद व थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण व विभिन्न रजिस्टर्स का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला, थाना हैदराबाद व थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version