मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में बाइक चला रहे सिपाही की गर्दन चाइनीज़ मांझे से कटी गर्दन, हुई मौत। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा नदी के पुल के पास अजीजगंज में हुआ दर्द नाक हादसा। लहू लुहार सिपाही को मेडिकल कॉलेज लेजाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एसo मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
सिपाही की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व पुलिस को प्रतिबंधित चाईनीज मांझे की धर पकड़ करने के लिए सख्त निर्देश। मृतक सिपाही शाहरुख अमरोहा का रहने वाला बताया जा रहा है। चाईनीज़ मंझा प्रतिबंध होने के बावजूद भी लोगों को कैसे आसानी से मिल जाता है या एक गंभीर चिंता का विषय है।
