न्यायाधीश ऋषि तिवारी की स्मृति में तीसवाँ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

न्यायाधीश ऋषि तिवारी की स्मृति में तीसवाँ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर | New India Times

न्याधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में आज 10 जनवरी 2025 को ऋषिकेश फाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश आश्रम, बड़ा बांध, हनुमानगढ़ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन की ऋँखला में यह तीसवाँ नेत्र परीक्षण शिविर था। पिछले माह जिन मरीज़ों का मोतियाबिंद ऑपरेशन  किया गया था उनका फालोअप चेकअप करने के उपरांत निःशुल्क चश्में वितरित किए गए। आज के शिविर में सभी आगंतुकों को ऋषिकेश फाउंडेशन के सेवादारों द्वारा जलपान करवाया गया। फिर चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250110-WA0140.mp4
New India Times

परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार निःशुल्क आई ड्राप वितरित किए गए । 18 मरीज़ों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। शिविर में पहुँचे सभी आगंतुकों को बिस्किट पैकेट भेंट किए गए। चित्रकूट जाने वाले सभी मरीज़ों को फलों का जूस और बिस्किट के साथ भोजन के पैकेट भी भेंट किए गए। ऋषिकेश फ़ाउंडेशन परिवार सभी मरीज़ों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य लाभ की कामना करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version