छोटी तकिया वक्फ (44) कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष हमीदुद्दीन शाह ने संभाला चार्ज | New India TimesOplus_131072

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250109-WA0032.mp4

छोटी तकिया दरगाह वक्फ नम्बर 19 बिस्मिल्लाह शाह की कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष हमीदुद्दीन शाह का कमेटी के पदाधिकारियों एवं मोहल्ला वासियों ने भव्य स्वागत किया।आपको बता दें कि पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ मोहम्मद आलम सरहदी के निधन के बाद से ही लगातार ये जगह खाली थी, वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि समाजसेवी हमीदुद्दीन शाह हो सकते हैं कमेटी के अध्यक्ष। वक्फ बोर्ड की तरफ से आज हमीदुद्दीन शाह को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं फैसले का कमेटी के तमाम पदाधिकारियों ने स्वागत किया है और वक्फ बोर्ड क़े फैसले का समर्थन किया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250109-WA0031.mp4

छोटी तकिया कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलते ही पहली बार बिस्मिल्लाह शाह की मजार पर पहुंच कर हमीरुद्दीन शाह ने चादर पेश की और मुल्क में अमन चैन, शांति के लिए दुआ की साथ ही छोटी तकिया का कैसे विकास हो इसके लिए तमाम मोहल्ला वासियों एवं पदाधिकारियों से वार्ता की। अध्यक्ष हमीरुद्दीन शाह ने अपने संबोधन में कहा की आखिरी सांस तक मैं इस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। इस मौके पर कमेटी क़े सदस्य व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version